ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / आरसीपी सिंह का नीतीश पर हमला, बोले- पीएम बनने का सपना छोड़ पहले...

आरसीपी सिंह का नीतीश पर हमला, बोले- पीएम बनने का सपना छोड़ पहले बिहार बचा लें मुख्यमंत्री

09-Dec-2022 01:43 PM

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव को लेकर सियासी खींचतान लगातार नज़र आ रही है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रह जाएंगे और उनके हाथ से बिहार भी निकल जाएगा। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार में जो हाल हुआ है उससे साफ़ पता चलता है कि ललन सिंह के नेतृत्व में जेडीयू कितनी कमज़ोर हो गई है। नीतीश कुमार केवल शराबबंदी पर ही फोकस करते हैं। उन्हें जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है। 



आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू उछल-उछलकर दिल्ली में चुनाव लड़ने गई थी। अंजाम ऐसा हुआ कि नीतीश कुमार को 15 सीट पर 500 से कम वोट। महागठबंधन बिहार में भी उपचुनाव हार गई। बहुत सारे जिले ऐसे हैं, जहां जेडीयू के एक भी विधायक नहीं है। उन्होंने कहा कि जेडीयू कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है जिसमें नौ राज्यों में चुनाव करने पर चर्चा होगी। नीतीश कुमार पहले बिहार तो बचा लें। वहीं, ललन सिंह पर तंज कसते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि ललन सिंह ने सीना ठोककर कहा था कि कुढ़नी से बीजेपी का खात्मा शुरू हो जाएगा लेकिन देखिये यहां वे खुद खत्म हो गए।  



पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी से हर रोज़ 55-60 करोड़ का नुकसान करा रहे हैं। ये केवल सरकार का नुक़सान नहीं बल्कि जनता का भी नुकसान है। गरीबों को झूठे केस-मुक़दमे में फंसाकर जेल भेज दिया जा रहा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही थी जबकि महागठबंधन में 7 पार्टियां शामिल थी। इसके बावजूद बीजेपी के केदार गुप्ता ने जीत हासिल की। नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ जो विश्वासघात किया है उसका जवाब कुढ़नी की जनता ने दे दिया। 




आरजेडी और जेडीयू के विलय पर आरसीपी सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही ये बताया था कि दोनों पार्टियों का विलय तय है। यही वजह है कि आरजेडी ने अपनी सिटींग सीट जेडीयू को दे दी। आरजेडी को भी पता था कि इस सीट पर जीतना अब मुश्किल है। लालू ने सोचा कि जब दोनों पार्टी को मर्ज ही करना है तो जेडीयू ही चुनाव लड़े और हार जाए।