बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
18-Jul-2022 06:48 AM
PATNA : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद खास है। आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है लेकिन बिहार में मतदान की तैयारी के बीच यह सवाल आपके मन में आ सकता है कि आखिर राष्ट्रपति चुनाव में वोट कैसे काम करते हैं और उनके आंकड़े क्या हैं? राष्ट्रपति चुनाव में विधायक के अलावे लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी वोटर होते हैं। बिहार में 40 लोकसभा और 16 राज्यसभा मिलाकर कुल 56 सांसद हैं। साथ ही यहां की विधानसभा में विधायकों की संख्या 243 है। फिलहाल आरजेडी के अनंत सिह अब विधायक नहीं है। लिहाजा कुल विधायकों की संख्या 242 ही है।
राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है। इस तरह 242 के हिसाब से विधायकों के कुल वोट की वैल्यू 41866 है। वहीं, राज्यसभा और लोकसभा के हर सांसदों के वोट की वैल्यू देश भर में 700 है। इस आधार पर बिहार के 56 सांसदों को जोड़ दें तो उनके वोट की कीमत 39200 है। अब अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो बिहार के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ-साथ विधायकों के वोटों की कीमत को जोड़ दिया जाए तो कुल वैल्यू 81066 जा पहुंचती है।
बिहार में एनडीए की तरफ से फिलहाल बीजेपी के पास 77 विधायक हैं, जिनके वोटों की कीमत 13321 है। लोकसभा के 17 और राज्यसभा के 5 सांसदों को जोड़ने तो यह कुल वैल्यू 28721 जा पहुंचती है। वहीं जेडीयू के 45 विधायकों के वोटों की वैल्यू 7785 है जबकि लोकसभा के 16 और राज्यसभा के 5 सांसदों की वोट वैल्यू को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 22485 पर जा पहुंचता है। उधर आरजेडी के 79 विधायकों और पांच सांसदों के वोट वैल्यू की बात करें तो यह 17167 है। कांग्रेस के पास बिहार में 4687 वोट वैल्यू है और माले के पास 2076 है। इसी तरह अन्य दलों के पास भी अपनी अपनी वोट वैल्यू है। बिहार में भी एनडीए का पलड़ा भारी है।