petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
18-Jul-2022 06:47 AM
PATNA : देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होना है। आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान का वक्त रखा गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 2 उम्मीदवार मैदान में हैं। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों की तरफ से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। सोमवार यानी आज मतदान का दिन रखा गया है। बिहार विधानसभा के 242 सदस्य अपने वोटिंग का इस्तेमाल करेंगे। बिहार विधानसभा की लाइब्रेरी सभागार में मतदान केंद्र बनाया गया है। इससे पहले रविवार को केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक नीरजा शेखर, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास के साथ उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने विधानसभा परिसर स्थित मतदान केंद्र का जायजा लिया। केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक नीरजा शेखर 1993 बैच की आईएएस की अधिकारी और अभी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अपर सचिव हैं।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर को इंतजाम किए गए हैं उसके मुताबिक मतदान केंद्र के अंदर मतदाता मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। पटना के डीएम ने मतदान केंद्र के आसपास सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। बिना अनुमति के कोई भी मतदान केंद्र के पास नहीं जा सकेगा। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बैलेट बॉक्स दिल्ली से बिहार आया है और उसी में मतपत्र डाले जाएंगे। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच इसे मतगणना के लिए दिल्ली वापस भेज दिया जाएगा।
वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी, इसके बाद 25 जुलाई को देश के अगले राष्ट्रपति शपथ लेंगे। द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी के साथ–साथ जेडीयू, हम, एलजेपी के दोनों धड़ों, अकाली दल, बसपा, तेदेपा, वाईएसआरसीपी, बीजद, शिवसेना और झामूमो ने दिया है। चुनाव शुरू होने से पहले ही मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की बात करें तो कुछ विपक्षी पार्टियों ने ही उन्हें समर्थन नहीं दिया, जिसके बाद मुर्मू का पलड़ा भारी पड़ गया है। कांग्रेस, सपा, आरजेडी, एनसीपी, टीएमसी, द्रमुक, टीआरएस, आप और वामदल ने सिन्हा को अपना समर्थन दिया है।