BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
20-May-2022 06:31 PM
PATNA : मुख्यमंत्री आवास पर चल रही जेडीयू नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। बैठक में शामिल मंत्री और विधायक के मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले हैं। उनके मुताबिक पार्टी में सभी तरह के प्रश्नों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया गया है। बैठक के बाद बाहर निकले विधायकों ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव हो या फिर अन्य कोई मसला नीतीश कुमार का फैसला ही सर्वमान्य है।
आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आनन-फानन में अपनी पार्टी से जुड़े मंत्रियों और विधायकों की एक बैठक के मुख्यमंत्री आवास में बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे। बताया गया कि राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं के साथ चर्चा करने वाले हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि राज्यसभा उम्मीदवार पर चर्चा के लिए नीतीश ने पार्टी नेताओं और विधायकों की बैठक के बुलाई हो लेकिन अब बैठक के बाद यह खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार को हर तरह के फैसले के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
बैठक के बाद बाहर निकले मंत्री जमा खान ने कहा है कि नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता है। और वह जो भी फैसला लेंगे सभी को मंजूर होगा। इसके अलावा पार्टी के अन्य विधायकों ने भी यही बात कही। हालांकि विधायकों ने यह भी कहा है कि ऐसे किसी एजेंडे पर सीधे-सीधे चर्चा नहीं हुई नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और उन्होंने बातचीत करने के लिए बुलाया था मुलाकात के दौरान हमने यह समर्थन दिया कि नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे वह सर्वमान्य होगा