ब्रेकिंग न्यूज़

आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर

Home / politics / राज्यसभा उपचुनाव : किंग महेंद्र की खाली हुई सीट पर अनिल हेगड़े को...

राज्यसभा उपचुनाव : किंग महेंद्र की खाली हुई सीट पर अनिल हेगड़े को भेजेगी JDU

16-May-2022 12:22 PM

PATNA : बिहार में राज्य सभा उप चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्यसभा की एक सीट के लिए उप चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अब जनता दल यूनाइटेड ने इस उपचुनाव वाली सीट पर अनिल हेगड़े को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. पार्टी के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसकी अधिकारिक जानकारी दी है.


आपको बता दें कि राज्यसभा के सदस्य रहे किंग महेंद्र के निधन के बाद एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड से ही किसी उम्मीदवार को बाकी बचे कार्यकाल के लिए राज्यसभा का सदस्य बनना है, और अब पार्टी ने संगठन में लंबे अरसे से काम करने वाले अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.


राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसकी अधिकारिक जानकारी साझा कर दी है, आपको बता दें कि पिछले दिनों राज्यसभा सदस्य डॉ महेंद्र प्रसाद का निधन हो गया था, महेंद्र प्रसाद कई दफे राज्यसभा के सदस्य रहे जनता दल यूनाइटेड समेत अन्य दलों से भी राज्यसभा के लिए चुनकर जाते रहे. उनके निधन के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि किंग महेंद्र के परिवार वालों को इस खाली हुई सीट पर राज्यसभा भेजा जा सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब इस उपचुनाव वाली सीट पर पार्टी ने अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.