ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / politics / प्रशांत किशोर का नाम सुन भड़की JDU-RJD, बिजेंद्र यादव बोले- कौन है ये...

प्रशांत किशोर का नाम सुन भड़की JDU-RJD, बिजेंद्र यादव बोले- कौन है ये शख्स?

20-Oct-2022 01:18 PM

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए गए बयान को लेकर बिहार की सियासत तेज़ हो गई है। अब जेडीयू से लेकर आरजेडी तक पीके पर हमलावर है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और आरजेडी प्रवक्ता ने तो इतना तक कह दिया है कि प्रशांत किशोर कौन हैं ? इस नाम के किसी व्यक्ति को में जानता ही नहीं हूं। 





ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और आरजेडी प्रवक्ता से जब प्रशांत किशोर के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी राह चलते इंसान का नाम लेंगे तो हमें उसके बारे में क्या पता होगा। वहीं, समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने जो भी बातें कही है वह नीतीश कुमार के लिए नहीं बल्कि उन्होंने खुद के लिए कहा है। मदन सहनी ने कहा कि पीके खुद सिर्फ पैसे की राजनीति करते हैं। जिस दल से पैसे मिले वे वहीं चले जाते हैं। 





वहीं, शक्ति यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर जिस व्यक्ति का नाम ले रहे हैं, वह है क्या ? राह चले लोगों का भी खबर अगर चलने लगे तो अपने आप में यह एक अजीब बात है। ऐसे लोगों की आप बात करते हैं जिसको यह भी ज्ञान नहीं है लोकतांत्रिक मर्यादा का पार्लियामेंट्री का क्या ड्यूटी है। जो यह भी नहीं समझ पाते हैं उनको क्यों इतना व्याकुल हो रहे हैं।




दरअसल, प्रशांत किशोर ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भी बीजेपी के संपर्क में हैं। बीजेपी के साथ जाने के लिए नीतीश कुमार ने रास्ता खुला छोड़ रखा है। उन्होंने अपने एक खास नेता को इस काम के लिए रिजर्व रखा है। पीके ने कहा था कि उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने करीबी सांसद और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के जरिये बीजेपी के साथ फिर से संवाद कायम का रास्ता खुला रखा है। जरूरत पड़ने पर नीतीश कुमार हरिवंश के जरिये ही बीजेपी से संपर्क साधेंगे।