Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
10-Jan-2025 07:54 AM
By First Bihar
Bihar Politics : खरमास और ठंड के कारण बिहार की राजनीति थोड़ी ठंडी पड़ी हुई है। लेकिन दही-चूड़ा के साथ ही यह वापस से नई रफ्तार पकड़ लेगी और पटरी पर दौड़ने लगेगी। क्योंकि इसी साल विधानसभा का चुनाव भी है। लिहाजा अभी राजनीतिक पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ इस चुनाव की तैयारी में लग जाएगी और एक साथ जुटान से बातचीत में ही रणनीति भी तैयार हो जाएगी। हालांकि, ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या इस बार दही-चुड़ा भोज में कोई बड़ी 'सियासी खिचड़ी' तैयार होगी ?
दरअसल, बिहार के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है और इसकी वजह साफ़ है कि यह चुनावी साल है और इस साल जो कुछ भी होगा यह अगले पांच साल का भविष्य तय करेगा। ऐसे में साल के पहले पर्व से हर किसी को काफी नएपन का भरोसा है। सबसे पहले राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा के साथ एनडीए के विधायक ओर विधान पार्षद सदस्यों के मन में गुदगुदी शुरू हो गई है। इसके बाद एनडीए हो या महागठबंधन दोनों तरफ के वैसे नेता जो इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं उनका इस भोज में दही तिलक के साथ विजय अभियान शुरू हो जाएगा। लेकिन, अब देखना यह है कि इस बार किनका दही तिलक होता है और कौन सिर्फ दूर-दूर से ही निहारते रह जाते हैं।
वहीं, 15 जनवरी को एक और नई सियासी खिचड़ी जिस घर पकने वाली है वह घर है पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का है। रालोजपा दही-चूड़ा भोज के साथ यह तय कर सकती है कि इनकी गाड़ी किसके साथ इस विधानसभा चुनाव में दौड़ेगी। क्योंकि इन्होंने इस भोज में न सिर्फ एनडीए बल्कि महागठबंधन के भी बड़े नेताओं को निमंत्रण दिया और इनके पुराने जख्म अभी भी पूरी तरह से भरे नहीं है या कह लें कि अभी ताजे हैं .ऐसे में यह चाहेंगे कि इनके जख्म भरने का इंतजाम पुराने लोग कर दें या फिर नए दोस्त के मिलकर अपने जख्मों का इलाज करवा सकते हैं।
इसके अलावा राजद की तरफ से भी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर दही चूड़ा का भोज होगा। यह कहना मुश्किल है कि इसमें कौन-कौन से नेता शामिल होंगे। इसकी वजह तेजस्वी का हालिया बयान हो सकता है, हालांकि तेजस्वी ने बड़ी ही चालाकी के साथ अपने बयान से बिहार कि राजनीति को किनारा कर दिया है। लेकिन समझदार के लिए इशारा काफी होता है और उनके सहयोगी यह बात समझ गए हैं। लिहाजा यह कहना मुश्किल होगा कि इनके घर के भोज में सारे गिले-शिकबे भुलाकर सभी लोग शामिल होते हैं या नहीं। क्योंकि,लालू यादव सत्ता में रहे या उससे दूर इनके दरवाजे पर सत्ता में काबिज लोग और उससे दूर हुए लोग दोनों भोज में नजर आते रहे हैं। ऐसे में इस बार एनडीए के घटक दलों के नेता शामिल होंगे या नहीं यह देखने वाली बात होगी। इसकी वजह यहां के भोज का राजनीतिक संदेश भी होता। हालांकि, राजद की तरफ से अभी दही चुरा भोज को लेकर तिथि तय नहीं हुई।
इधर कांग्रेस के तरफ से भी प्रदेश कहां से मुख्यालय सदाकत आश्रम में 14 जनवरी को भोज आयोजित है। हालांकि मूल पार्टी ने इसका आयोजन नहीं किया है बल्कि इस भोज का आयोजन अलग तरीके से किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय में मकर संक्रांति की भोज का आधिकारिक आयोजन नहीं किया गया है। लेकिन पार्टी के कुछ नेता मंत्री निजी तौर पर भोज देते हैं और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम भी इसमें शामिल है, ऐसा कहा जा रहा है कि वह लखीसराय में भोज दे सकते हैं।