ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: बिहार में दबंगों से परेशान वार्ड सदस्य ने की आत्मदाह की कोशिश, बेटी और पत्नी से अश्लील हरकत के विरोध में उठाया कदम

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बेटी और पत्नी से छेड़खानी व अश्लील हरकतों से परेशान वार्ड सदस्य ने आत्मदाह की कोशिश की हालांकि समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वार्ड सदस्य ने बेटी और पत्नी के साथ लगातार हो रही अश्लील हरकतों से परेशान होकर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुरानी सड़क पर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि समय रहते पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए आवेदन में वार्ड सदस्य की पत्नी ने बताया कि 14 अगस्त को कुछ आरोपितों ने अनजान नंबर से वीडियो कॉल कर उनकी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। देर रात आरोपी घर में घुस आए और 13 वर्षीय बेटी का हाथ खींचने लगे, लेकिन शोर मचाने पर भाग निकले। 15 अगस्त को फिर वीडियो कॉल कर बेटी से अश्लील हरकत की गई।


महिला ने यह भी बताया कि दो महीने पहले 17 जून को उन्हीं आरोपियों ने घर पर हमला कर वार्ड सदस्य को बुरी तरह घायल कर दिया था और उनके कपड़े फाड़कर छेड़खानी की कोशिश की थी। उस वक्त दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपित जेल भेजे गए थे, लेकिन हाल ही में जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।


वार्ड सदस्य ने बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले दो महीने से भय के माहौल में जी रहा है। आरोपियों की जमानत से उनका मनोबल बढ़ गया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि कोर्ट के निर्णय के आगे पुलिस कुछ नहीं कर सकती, लेकिन नई घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता