ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ SIT ने दाखिल की 2500 पेज की चार्जशीट, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप

Jyoti Malhotra: हरियाणा पुलिस की SIT ने पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में थी और संवेदनशील जानकारियां लीक करती रही।

Jyoti Malhotra
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jyoti Malhotra: हरियाणा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ करीब 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पुलिस ने आरोप लगाया है कि ज्योति पाकिस्तानी एजेंट्स के इस्तेमाल की गई और संवेदनशील जानकारियां लीक करती रही।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, SIT ने दावा किया है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूलकिट के रूप में काम कर रही थी और पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ लगातार संपर्क में थी। इसके अलावा, ज्योति ने अपनी कई विदेशी यात्राओं के दौरान वहां के एजेंटों से बातचीत की।


चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि ज्योति पाक उच्चायोग में तैनात दानिश अली से भी लगातार संपर्क में थी। पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच की चैट्स भी मिली हैं। इसके अलावा, ज्योति की बातचीत ISI एजेंट शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों से भी हुई, जिनकी चैट्स पुलिस के हाथ लगी हैं।


ज्योति के मोबाइल फोन से मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर यह आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए लगातार सूचनाएं साझा करती रही। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी हरियाणा पुलिस ने समन करके पूछताछ की थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता