ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / politics / पीएम मोदी के पटना दौरे को लेकर सर्वदलीय बैठक, बोले विधानसभा अध्यक्ष..12 जुलाई...

पीएम मोदी के पटना दौरे को लेकर सर्वदलीय बैठक, बोले विधानसभा अध्यक्ष..12 जुलाई बिहार विधानसभा के लिए स्वर्णिम दिन होगा

09-Jul-2022 07:43 PM

PATNA: बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के तौर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आ रहे हैं। 12 जुलाई को प्रधानमंत्री के पटना दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। प्रधानमंत्री इस दौरान विधानसभा भवन के सेंचुरी मेमोरियल पिलर का उद्धाटन करेंगे। बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी।


बैठक के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के आलाधिकारियों के साथ विधान सभा परिसर और कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल, भवन निर्माण सचिव कुमार रवि को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीएम डॉ.चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक एमएस ढिल्लों सहित कई अधिकारी मौजूद थे ।


सर्वदलीय बैठक में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा के सभी दलीय नेताओं का यह नैतिक दायित्व है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने दलों के सभी सदस्यों / पूर्व सदस्यों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करें ताकि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन से वे लाभान्वित हो। अधिकाधिक उपस्थिति से लोकतंत्र की जड़े मजबूत होंगी और एक अभिनव संदेश पूरे देश में जायेगा। 12 जुलाई बिहार विधान सभा के लिए अविस्मरणीय क्षण होगा। आजादी के बाद पहली बार विधान सभा परिसर में किसी प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। हमसब को इस कार्यक्रम में मात्र गवाह ही नहीं सक्रिय भागीदार भी बनना है।


सर्वदलीय बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह (भाजपा), राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आलोक मेहता और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा की ओर से अनिल कुमार सहित बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव पवन कुमार पांडेय मौजूद थे ।