ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा

Home / politics / पीएम का दौरा देख तेजस्वी ने किया नीतीश को असहज, सुशील मोदी से...

पीएम का दौरा देख तेजस्वी ने किया नीतीश को असहज, सुशील मोदी से सीखी ये राजनीति

12-Jul-2022 06:10 AM

PATNA : पिछले दो महीने से नेता प्रतिपक्ष एक तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को लेकर शांत पड़े हुए थे। तेजस्वी के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी तो रही लेकिन नीतीश कुमार का नाम उन्होंने उस वक्त से नहीं लिया जबसे नीतीश उनकी इफ्तार की दावत में गए थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के ठीक पहले तेजस्वी ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। सोमवार को तेजस्वी जब एनडीए सरकार के ऊपर हमला बोलने बैठे तो निशाने पर नीतीश भी थे यह अलग बात है कि तेजस्वी ने अपनी जुबान से नीतीश कुमार का नाम एक बार भी नहीं लिया। दरअसल तेजस्वी के इस काउंटर को बेहद सोची-समझी सियासत का हिस्सा माना जा रहा है। तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री के दौरे के ठीक पहले नीतीश सरकार को आईना दिखाकर मुख्यमंत्री को असहज करना चाहते थे। यह अलग बात है कि तेजस्वी का यादव ये दांव सही पड़ा या नहीं इसकी तस्दीक आज हो पाएगी। 


दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आज उसी मंच पर मौजूद रहना है जिस मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित रहेंगे। इन दोनों नेताओं के बीच कैसी केमिस्ट्री दिखती है, इसपर तेजस्वी नजर गड़ाए बैठे होंगे। लेकिन कई मुद्दों पर नीतीश कुमार जिस तरह बीजेपी से अलग दिखे हैं, उन्हीं मुद्दों को लेकर तेजस्वी ने पीएम के दौरे के ठीक पहले नीतीश की घेराबंदी कर दी। तेजस्वी का यह अंदाज बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के जैसा था। सुशील मोदी कुछ इसी तरह से नीतीश कुमार को असहज कर राजनीति करते थे। जब लालू परिवार के ऊपर सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों ने शिकंजा कसा था, तब लगातार सुशील कुमार मोदी नीतीश कुमार से सवाल पूछते थे और उन्हें के सवालों से परेशान होकर असहज होते गए और नीतीश ने महागठबंधन से किनारा कर लिया था। अब तेजस्वी भी कुछ इसी तरह की सियासत करना चाहते हैं। 


हालांकि नीतीश कुमार की सियासत को जानने वाले अच्छे से समझते हैं कि नीतीश हर कदम सोच-समझकर उठाते हैं। सियासी नफा नुकसान को तोलकर ही नीतीश पाला बदलते हैं, लिहाजा जब तक भारतीय जनता पार्टी उनके एजेंडे को लागू होने देगी तब तक नीतीश एनडीए के साथ बने रहेंगे। तेजस्वी की तरफ से चलाए गए सियासी तीर को नीतीश बखूबी झेल सकते हैं। नीतीश राजनीति के इतने सधे हुए खिलाड़ी हैं कि बिना महसूस हुए वह प्रधानमंत्री के साथ सहज दिख सकते हैं और ऐसे में तेजस्वी का यह दांव खाली भी जा सकता है। जो भी हो इंतजार आज शाम का है, जब मंच पर पीएम मोदी भी होंगे सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव भी।