PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
10-May-2021 04:51 PM
PATNA: देश में कोरोना का कहर जारी है। वैश्विक महामारी कोरोना से बिहार में स्थिति भयावह हो गयी है। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की समस्या से लोग परेशान है। थक हार कर परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज को इलाज के लिए जा रहे है। जहां इलाज के नाम पर लूट मची हुई है। पैसे के आगे नर्सिंग होम वालों ने इंसानियत को ताक पर ही रख दिया है। मरीज के परिजनों से इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल की स्थिति को बताते हुए कहा कि यहां मरीज के परिजनों को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि पटना के कई निजी अस्पतालों में तो नोट गिनने की मशीन लगा दी गयी है। जहां प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज और उनके परिजनों को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। एक हॉस्पिटल ने तो अपने ही कर्मचारी से पांच दिनों में सात लाख का बिल बनाकर ऐंठ लिया। इन अस्पतालों में नकद में ही लेन देन हो रहा है। डिजिटल ट्रांजेक्शन का नामोनिशान नहीं है। नोटबंदी से यहां नोट बंद नहीं हुआ और बढ़ गया है।
