Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री
23-Nov-2021 08:22 AM
PATNA : खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई। लालू प्रसाद यादव की आज पटना के स्पेशल कोर्ट में पेशी होगी। चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में लालू समेत 28 आरोपियों की आज पटना के स्पेशल कोर्ट में पेशी होनी है। कोर्ट में पेशी के लिए लालू यादव खुद दिल्ली से सोमवार की शाम पटना पहुंच गए। स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत ने आरोपियों को सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था जिसके बाद लालू यादव पटना पहुंचे।
चारा घोटाले से जुड़े अब तक के सभी मामलों की सुनवाई झारखंड की अदालत में होती रही है। झारखंड की अदालत ने लालू यादव को सजा भी सुना रखी है। सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अब बिहार में चारा घोटाला से जुड़े मामलों की सुनवाई शुरू हो रही है। दरअसल आरजेडी सुप्रीमो को आज इस मामले में कोर्ट के अंदर पेश होना है वह बांका ट्रेजरी से अवैध निकासी से जुड़ा है। बांका ट्रेजरी से फर्जी बिल के जरिए 46 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट के जज प्रजेश कुमार कर रहे हैं।
चारा घोटाले के इस मामले में लालू यादव के पहले जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, आर के राणा, बेक जूलियस, साधना सिंह, त्रिपुरारी मोहन समेत 16 आरोपियों की पेशी करा चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अब तक अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में हाजिर हुए थे। यह मामला साल 1996 से चल रहा है। शुरुआत में मुकदमे में 44 अभियुक्त बनाए गए थे लेकिन फिलहाल 28 के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। कई आरोपियों की मौत हो चुकी है। कोर्ट में लालू यादव की शरीर उपस्थिति नहीं होने पर जज ने नाराजगी जताई थी और निर्देश दिया था कि आज यानी 23 नवंबर को लालू यादव कोर्ट में सशरीर शरीर उपस्थित हों।
आपको बता दें कि पटना में इस मामले के बाद रांची की अदालत में भी लालू यादव के खिलाफ एक मामले में सुनवाई शुरू होने वाली है। रांची में डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड रुपए से ज्यादा की अवैध निकासी के मामले में सुनवाई शुरू होने वाली है। 29 नवंबर से लालू की तरफ से बहस की शुरुआत होगी। लालू यादव चारा घोटाला से जुड़े जिन मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं और सजा का ऐलान हो चुका है उसके बाद वह जमानत पर जेल से बाहर हैं।