ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / politics / पप्पू यादव का का बड़ा हमला, कहा- गिरिराज सिंह से बड़ा घुसपैठिया कोई...

पप्पू यादव का का बड़ा हमला, कहा- गिरिराज सिंह से बड़ा घुसपैठिया कोई नहीं

25-Sep-2022 03:28 PM

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा है कि मैं गिरिराज सिंह से साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि यहां के मूलवासी सिर्फ आदिवासी, दलित और गरीब हैं। लंबी-लंबी बातें करने वाले कोई भी लोग भारतीय नहीं हैं। उन्होंने गिरिराज सिंह को घुसपैठि बता दिया है। 




पप्पू यादव ने कहा है कि गिरिराज सिंह भारत में केवल घुसपैठि हैं। इसके अलावा उनका कोई रोल नहीं है। ये बीजेपी में अनुकंपा पर केवल इसिलए जी रहे हैं क्योंकि इन्होंने हिन्दू-मुस्लिम, बांग्लादेशी, दंगा भड़काने और गाली गलौज में महारत हासिल कर रखा है। बिना बोले इनकी दुकान कैसे चलेगी। पप्पू यादव ने कहा है कि गिरिराज सिंह में कोई गुण नहीं है। 




गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हम उनसे बस यही आग्रह करना चाहते हैं कि वे इस चीज़ का हिसाब दें कि उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय में बिहार को कितना पैसा दिया है। वे बताएं कि बिहार के लिए उन्होंने क्या-क्या काम किया है। इसके बाद हम उनके पैर भी धोकर पी लेंगे।