ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Pancahyat Byelection: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले होंगे पंचायत उपचुनाव, वोटर लिस्ट...

Pancahyat Byelection: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले होंगे पंचायत उपचुनाव, वोटर लिस्ट का कार्य शुरू

Panchayat Byelection: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए मतदाता सूची निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया है। मई 2025 में पंचायत उपचुनाव कराए जाने की संभावना है.

22-Mar-2025 04:23 PM

By First Bihar

Panchayat Byelection: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पंचायत उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है और मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) तैयार करने का कार्य 25 मार्च से शुरू होगा, जबकि 14 मई को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।


पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू

इस बार 1672 रिक्त पदों के लिए पंचायत उपचुनाव कराए जाएंगे, जिनमें 56 मुखिया, 5 जिला परिषद सदस्य, 47 ग्राम कचहरी पंच, 45 पंचायत समिति सदस्य, 496 ग्राम पंचायत सदस्य और 1023 ग्राम कचहरी पंच के पद शामिल हैं। खासतौर पर मुजफ्फरपुर जिले में दो मुखिया समेत कुल 73 पदों पर मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने निर्देश जारी कर सभी जिलों को 25 मार्च से 2 अप्रैल के बीच मतदाता सूची का वार्डवार विखंडन करने को कहा है। इसके बाद 3 से 8 अप्रैल तक सूची की सॉफ्ट कॉपी तैयार की जाएगी, जबकि 9 से 15 अप्रैल तक प्रारंभिक सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची पर 16 से 29 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जिन्हें 8 मई तक निष्पादित किया जाएगा।byelection

राज्य निर्वाचन आयोग ने संकेत दिया है कि पंचायत उपचुनाव मई 2025 में कराए जा सकते हैं। हालांकि, सटीक तिथियों की घोषणा अभी बाकी है। यह उपचुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है।