बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
04-Oct-2019 02:45 PM
By Rahul Singh
PATNA : बिहार में आपदा को लेकर बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में आई तल्खी का असर राज्यसभा उपचुनाव पर भी देखने को मिला है। बीजेपी उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे के नामांकन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे हैं।
बीजेपी उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे ने डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र भर दिया है। नीतीश कुमार के इंतजार में बीजेपी नेता नामांकन दाखिल करने के अंतिम पल तक बैठे रहे लेकिन नीतीश कुमार नहीं पहुंचे।
सतीश चंद्र दुबे के नामांकन के मौके पर जेडीयू की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार मंत्री, नीरज कुमार कृष्ण नंदन वर्मा और बाकी अन्य नेता मौजूद रहे हैं। बीजेपी के अंदर खाने से लगातार खबर आ रही थी कि पार्टी के नेता इस बात का प्रयास कर रहे थे कि नीतीश कुमार सतीश चंद्र दुबे के नामांकन के वक्त मौजूद रहें लेकिन नीतीश नहीं पहुंचे। नीतीश कुमार पटना और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ का हवाई निरीक्षण को निकले हुए थे।