ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला

Home / politics / सरकार के भविष्य पर सियासी टकराव : आरसीपी सिंह ने 5 साल चलाने...

सरकार के भविष्य पर सियासी टकराव : आरसीपी सिंह ने 5 साल चलाने का किया दावा, RJD बोली.. फिर बेचैनी क्यों है?

28-Jun-2021 07:04 AM

PATNA : नीतीश सरकार के भविष्य को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों यह बयान दिया कि सरकार अगले 2 से 3 महीने में चली जाएगी। इसके बाद लगातार सत्ता पक्ष के लोग तेजस्वी के दावे को खारिज करने में जुटे हुए हैं। तेजस्वी ने अपने इस दावे में पूरे सत्तापक्ष को फंसा कर रखा हुआ है। अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार पूरे 5 साल चलेगी। तेजस्वी यादव जो कुछ कह रहे हैं वह बात बिल्कुल बेबुनियाद है। 


जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि हमारे पास बहुमत है और नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। आरसीपी सिंह ने कहा है कि सरकार जनता बनाती है। सरकार बनना और गिरना एक ही बार होता है और वह भी चुनाव में। नेता प्रतिपक्ष फिलहाल बिना मौसम के आम का इंतजार कर रहे हैं। आम अपने मौसम में ही गिरता है ना कि सपने देखने पर कभी भी। तेजस्वी यादव के साथ-साथ चिराग पासवान पर भी आरसीपी सिंह ने तंज कसा है। जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि दोनों युवा नेताओं का बैकग्राउंड एक जैसा ही है इन दोनों को परिवारवाद की वजह से ही राजनीति में आने का अवसर मिला। 



उधर आरसीपी सिंह के बयान के बाद आरजेडी के वरिष्ठ नेता और कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रह चुके शिवानंद तिवारी ने पलटवार किया है। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि अगर सरकार स्थिर है तो फिर सत्ता पक्ष के लोगों में इतनी बेचैनी क्यों है? तेजस्वी के एक बयान पर सत्तापक्ष के नेता लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह उनकी बेचैनी को दिखाता है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेता अपनी ही पार्टी के प्रवक्ताओं से बयान देने में प्रतियोगिता करते नजर आ रहे हैं। जाहिर है सरकार के भविष्य को लेकर सियासी बयानबाजी अभी आगे भी जारी रह सकती है।