बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
28-Jul-2022 07:16 AM
PATNA : जनसंख्या नियंत्रण कानून समेत अन्य मसलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार बिहार में अपना हिंदू कार्ड मजबूत करने की कवायद में जुटी है। बीजेपी ने कभी सीमांचल के मसले को उठाकर हिंदुओं को एकजुट करने का प्रयास किया तो कभी जनसंख्या संतुलन के बहाने। ऐसा नहीं है कि बीजेपी के इस प्लान को उसकी सहयोगी जनता दल यूनाइटेड नहीं समझ रही। यही वजह है कि अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद बीजेपी को हिंदुत्व कार्ड के जरिए एकतरफा बढ़त लेने से रोकने की पहल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब अल्पसंख्यकों के साथ-साथ बिहार में हिंदुओं को भी लुभाने का प्लान फिर से एक्टिव कर दिया है। इसके लिए सरकारी योजनाओं के जरिए हिंदुओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए नीतीश सरकार की एक पुरानी योजना रही है। कब्रिस्तान की घेराबंदी कराकर नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के बीच खूब वाहवाही भी बटोरी। यह अलग बात है कि आरजेडी के मुकाबले जेडीयू को अल्पसंख्यकों ने तमाम योजनाओं के बावजूद ज्यादा तरजीह नहीं दी लेकिन नीतीश अल्पसंख्यक उसे एकतरफा झुकाव दिखाते रहे। अब नीतीश कुमार ने इसी तर्ज पर मंदिरों की घेराबंदी करने के काम में तेजी लाने का फैसला किया है। बिहार के सभी मंदिरों की घेराबंदी कराने के लिए नीतीश सरकार ने योजना पहले से बना रखी है लेकिन अब इसमें एक बार फिर से तेजी लाने का काम किया जा रहा है। पिछले दिनों ही सीएम नीतीश ने इसका संकेत दिया था। बक्सर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर से जुड़ी विकास योजनाओं का शुभारंभ करते हुए नीतीश ने कहा था कि साल 2016 में ही बिहार मंदिर चहारदीवारी निर्माण योजना के तहत 60 साल से ज्यादा पुराने ऐसे मंदिर जो धार्मिक न्यास परिषद से जुड़े हुए हैं उनकी चहारदीवारी के निर्माण का काम शुरू किया गया था। बिहार में अब तक लगभग 295 मंदिरों की चहारदीवारी के निर्माण का काम पूरा किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री के स्तर पर मंदिर की चहारदीवारी के निर्माण योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इस योजना में एक बार फिर से तेजी लाए जाने के पीछे का राजनीतिक मकसद समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है। सरकार ने राज्य के 38 जिलों में से 26 जिलों में 355 मंदिरों की पहचान की है जिनकी घेराबंदी कराई जाएगी। प्रदेश में कुल 4321 एकड़ भूमि के साथ 2512 निबंधन के बगैर मंदिर और मठ हैं जिनका अब पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा और इनकी चहरदीवारी भी बनेगी।