Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
09-Jan-2025 10:54 AM
By First Bihar
NITISH KUMAR : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह अचानक राजभवन पहुंच गए। सीएम नीतीश कुमार राज भवन क्यों पहुंचे हैं इस बात की अभी तक आधिकारिक जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि वह कैबिनेट विस्तार कि चर्चा के बाद राजभवन गए हैं,ऐसे में शायद वह राज्यपाल को नए मंत्री का लिस्ट सौंप सकतें हैं।
दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों से इस बात कि चर्चा तेज है राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जो ऑफर दिया गया है उसे पर राजनीतिक फेर बदल हो सकता है। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने दो बार गलती कर दी है और अब वापस से वह इस तरह की गलती नहीं करने वाले हैं। लिहाजा, यह तो साफ है कि फिलहाल बिहार में सियासी फेरबदल नहीं होने वाला है।
वहीं, अब दूसरी और सबसे अहम बात किया है कि बिहार में कैबिनेट का विस्तार होना है। ऐसे में नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, कैबिनेट में किसे जगह दी जाएगी और किसे नहीं यह तय करना मुख्यमंत्री का अधिकार है, लेकिन इसको लेकर जो शपथ ग्रहण करवाया जाएगा उस डेट पर राज्यपाल फुर्सत में है या नहीं इसको लेकर वह बातचीत कर सकते हैं और इसके साथ ही नए कैबिनेट में कौन -कौन नए चेहरे होंगे उसकी लिस्ट भी नीतीश कुमार राज्यपाल को दे सकते हैं। इन दिनों के बीच महज 15 मिनट की मुलाकात हुई है।
जानकारी हो कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। ऐसे में सकती निगाहे नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर होगी। माना जा रहा है कि बीजेपी के 4 नए चेहरे नीतीश कैबिनेट में शामिल होंगे। जबकि जदयू से भी दो नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जनवरी के बाद कभी भी हो सकता है और यह प्रक्रिया 30 जनवरी से पहले पूरी कर ली जाएगी।
गौरतलब हो कि, वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कुल 30 मंत्री बिहार सरकार में हैं। इनमें भाजपा के 15 मंत्री शामिल हैं, जबकि ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। बिहार विधानसभा की सदस्य संख्या के अनुसार अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस लिहाज से छह मंत्री पद अब भी रिक्त हैं। कैबिनेट विस्तार में 3-4 विभागों के मंत्रियों को बदला जाएगा। जिन जातियों का प्रतिनिधित्व वर्तमान मंत्री कर रहे हैं।