ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / नीतीश को पीएम बनाएंगे जगदानंद सिंह, बोले- सीएम में है प्रधानमंत्री बनने की...

नीतीश को पीएम बनाएंगे जगदानंद सिंह, बोले- सीएम में है प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत

12-Dec-2022 01:33 PM

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार प्रधानमंत्री का चेहरा बताया गया है। कई सहयोगी दलों ने कहा था कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी काबिलियत है। लेकिन अब इस लिस्ट में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का भी नाम जुड़ गया है। बिहार में सियासी खींचतान के बीच आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें।इसके लिए हम पूरी ताकत लगा रहे हैं। जगदा बाबू ने कहा कि गुजरात के लोग जैसे नरेंद मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे उसी तरह बिहारी के लोग भी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। 




आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी की चर्चा पहले भी हो चुकी है। लेकिन अब जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी से लेकर राज्य की जनता तक ये चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बनें। नीतीश कुमार में सारी काबिलियत मौजूद हैं। जगदानंद सिंह ने कहा गुजरात के पास लोकसभा में 10 से 15 सीट ही है लेकिन बिहार के पास 40 सीट है तो हमारे राज्य का व्यक्ति प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता। 




आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अब गैर विपक्षी पार्टियों को तय करना है कि वह किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। हम लोगों ने तय कर लिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ेंगे बिहार से नीतीश कुमार ही चेहरा है। दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब जब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बताया गया हो। इससे पहले भी कई सहयोगी दलों ने ये चर्चा की थी कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की काबिलियत है।