ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

Home / politics / नीतीश को कब तक इंतजार करवाएगी BJP? एमएलसी वाली लिस्ट अब तक नहीं...

नीतीश को कब तक इंतजार करवाएगी BJP? एमएलसी वाली लिस्ट अब तक नहीं मिली

21-Feb-2021 03:14 PM

PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का काम भले ही पूरा हो गया हो लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी BJP के इंतजार में बैठे हैं। दरअसल राज्यपाल कोटे से विधान परिषद की मनोनयन वाली सीटों को लेकर अब तक गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई है।


मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि BJP की तरफ से लिस्ट आने के बाद राज्यपाल कोटा से मनोनयन वाली विधान परिषद की सीटों को भरा जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंतजार फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। आज एक बार फिर से कहा कि बीजेपी की तरफ से लिस्ट अब तक उनके पास नहीं आई है दरअसल स्वास्थ्य विभाग के कई योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद सीएम नीतीश जब मीडिया से बातचीत कर रहे थे तो उस दौरान एमएलसी मनोनयन को लेकर सवाल सामने आया जिसके बाद नीतीश कुमार ने फिर पुरानी बात दोहरा दी।


अब ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर सीएम नीतीश को बीजेपी कितना लंबा इंतजार करवाएगी। बिहार को विशेष दर्जा समेत अन्य मसलों पर भी सीएम नीतीश कुमार ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि हम हर घर तक बिजली पानी पहुंचाने के काम में जुटे हुए हैं लेकिन केंद्र से मिलने वाली बिजली के रेट में एकरूपता लाए जाने की जरूरत है।


जहरीली शराब से बिहार में हुई मौतों के लिए सीएम नीतीश ने शराब पीने वालों को ही जिम्मेदार ठहराया। शराबबंदी को लागू करना उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि बिहार की जनता का फैसला है बिहार की महिलाएं चाहती हैं कि शराबबंदी लागू रहे।