ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / politics / नीतीश के समाज सुधार की हकीकत: दारू के नशे में धुत्त JDU नेता...

नीतीश के समाज सुधार की हकीकत: दारू के नशे में धुत्त JDU नेता ने पत्नी-बच्चों की बर्बर पिटाई की, पत्नी बोली-भाई के संग रोज शराब पीता है पति

05-Jan-2022 08:40 PM

SAMASTIPUR: शराब को सबसे बड़ी समस्या साबित करने पर आमदा नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान चला रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को शराब न पीने की कसमें खिलायी जा रही है. नीतीश की पार्टी जेडीयू ने तो तय कर रखा है कि जो शराब नहीं पीने की कसम खायेगा उसे ही पार्टी की सदस्यता दी जायेगी. नीतीश जो कसम खिला रहे हैं उसकी पोल आज फिर खुली. समस्तीपुर में शराब के नशे में धुत्त जेडीयू के महासचिव ने अपने पत्नी और बच्चे की बर्बर पिटाई कर दी. पति की पिटाई से घायल पत्नी ने जब पुलिस को खबर किया तब सारा मामला सामने आया।


भाई के साथ बैठकर रोज शराब पीता था जेडीयू नेता

समस्तीपुर जिला जेडीयू के महासचिव दिलीप कुमार साह को आज पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. पुलिस उसके भाई अशोक साह को भी तलाश रही थी लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका. दिलीप साह के कमरे से शराब की बोतल भी मिली है. उसमें से शराब निकाल कर पी ली गयी थी लेकिन कुछ बचा भी हुआ था. समस्तीपुर पुलिस ने ये छापेमारी खुद नहीं की थी बल्कि पटना के मद्य निषेध कंट्रोल से पुलिस को छापेमारी करने का निर्देश मिला था।


पत्नी ने की थी शिकायत

दरअसल सरकार के पास जेडीयू नेता के शराब पीने की शिकायत उसकी पत्नी ने ही की थी. जेडीयू महासचिव दिलीप कुमार साह ने अपने भाई अशोक साह के साथ मिलकर अपनी पत्नी-बच्चों को बर्बर तरीके से पीटा था. पत्नी ने इसके बाद कम्प्लेन किया था. पत्नी ने पति के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. उसने कहा है कि पति और जेठ यानि भैसूर घर में बैठकर रोज शराब पीते हैं. शराब के नशे में वे न सिर्फ उसके साथ बल्कि बच्चों के साथ मारपीट भी करते थे।


जेडीयू नेता की पत्नी ने कहा कि  मंगलवार की रात में दोनों भाई बैठकर शराब पी रहे थे. अचानक से दोनों ने नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया. जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति और भैसूर ने मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसके पति ने डंडे से उसे जमकर पीटा. मां को पीटते देख उसका बेटा गौरव साह बीच बचाव करने आया तो उसे भी पीटा गया. अपनी पिटाई के बाद बेटे के साथ भी मारपीट होते देख पत्नी के सब्र का बांध टूट गया. उसने सीधे पटना में शराब के कंट्रोल नंबर पर कॉल किया और पुलिस को बुला लिया।


जेडीयू ने पार्टी से निकाला

शराब के मामले में अपने ही नेता के फंसने के बाद जेडीयू ने कार्रवाई की. जेडीयू की जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी ने अपने महासचिव दिलीप कुमार साह को पार्टी से निकालने का एलान किया है. उधर समस्तीपुर नगर थाने के थानेदार अरुण कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर जदयू नेता दिलीप साह को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. जेडीयू नेता की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे जेल भेजने के बजाय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।