बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
15-Dec-2022 09:20 AM
HAJIPUR: बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से 39 लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है तो इसी बीच बिहार सरकार के एक मंत्री का इस मामले पर अजीबोगरीब बयान सामने आया है। ये बयान उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने दिया है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से बचना है तो स्ट्रेंथ बढ़ाना होगा।
मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि स्पोर्ट्स के माध्यम से खूब स्ट्रेंथ बना लें तभी जहरीली शराब बर्दास्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में गलत दारू आ रहा है। यह बिहार के लिए अच्छा नहीं है। मंत्री जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने ये भी कह दिया कि बिहार में कोई एक नंबर का दारु नहीं आ रहा है सब गलत दारू है। इसमें जहर है और यह स्लो प्वाइजनिंग ऑफ द पीपल है। ये बयान उन्होंने हाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया।
आपको बता दें, बिहार के छपरा में शराब कांड से हुई मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। जहरीली शराब से यहां अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग अभी गंभीर रूप से घायल हैं। सबसे ज्यादा मौत मशरख में हुई है। मामला ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जहरीली शराब से 39 लोगों की मौत हो गई है। एक साथ 39 की मौत से बिहार में सनसनी फैल गई है।