पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
06-Jul-2024 08:40 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। एनडीए की सरकार में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है इसकी बानगी एक बार फिर से देखने को मिली। नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने बीजेपी को ललकारते हुए कहा कि दम था तो अकेले लोकसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ा पता चल जाता। बिहार में भाजपा का क्या पहचान है?
बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2025 में बिहार में एनडीए में भाजपा के चेहरा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर निशाना साधते हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि चौबे जी का दिमाग घसक गया है। इसलिए अक्सर बक-बक करते रहते हैं। बकबक करने की चौबे जी की आदत है। वही टिक वाले गिरिराज सिंह भी बकबक करते रहते हैं। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि चौबे का दिमाग घसक गया है। जहां का राज्यपाल इनको बनाया जाएगा वहां का भी कहानी खत्म हो जाएगा। बिहार में भाजपा की पहचान क्या है? नीतीश जी को साइड करके बीजेपी कहां जाएगा।
गोपाल मंडल ने कहा कि यदि दम है तो अकेले चुनाव क्यों नहीं लड़ता है जमीनी हकीकत पता चल जाएगा। नीतीश जी को लोग पलटू चाचा कहते हैं लेकिन सच्चाई है कि वो बैठे रहते है और कभी आरजेडी आकर सट जाता है तो कभी बीजेपी आकर सट जाता है। पार्टियां आकर उनके साथ सट जाती है। वो कही नहीं जाते पार्टी खुद उनके साथ आ जाती है। सब जानते हैं कि नीतीश कुमार का बिहार में जनाधार है। इनके साथ रहेंगे तब सरकार में बने रहेंगे। यदि इनसे अलग हुए तो कुर्सी भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब 2025 में राजद नहीं सटेगा।
वही आरजेडी के स्थापना दिवस पर लालू ने कहा था कि सरकार अगस्त में गिर जाएगी इस पर गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव महान लीडर हैं गरीबों का मसीहा हैं। सब कुछ है लेकिन थोड़ा रोग से पीड़ित हैं। याददाश्त गड़बड़ हो जाता है।