ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / नीतीश का तलाक, तलाक, तलाक...लालू ने 5 बार लगाया फोन, सीएम ने नहीं...

नीतीश का तलाक, तलाक, तलाक...लालू ने 5 बार लगाया फोन, सीएम ने नहीं की बात

26-Jan-2024 07:31 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मचे सियासी घमासान की एक और बड़ी खबर सामने आयी है. नीतीश कुमार ने आखिरकार राजद को तलाक, तलाक, तलाक कह दिया है. बड़ी खबर ये आय़ी है कि नीतीश कुमार से बात करने के लिए लालू यादव ने आज पांच दफे सीएम आवास फोन लगाया लेकिन नीतीश कुमार ने उनसे बात नहीं की. 


राजद सूत्रों से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक लालू यादव ने नीतीश कुमार के हमेशा साथ रहने वाले उनके एक अंगरक्षक से लेकर सीएम आवास के लैंडलाइन नंबर पर फोन लगवाया. बार-बार ये मैसेज दिया गया कि लालू यादव बात करना चाहते हैं. लेकिन नीतीश कुमार फोन लाइन पर नहीं आये. नीतीश कुमार ने पलट कर लालू यादव को कॉल भी नहीं किया.


खबर लिखे जाने तक लालू यादव बेचैनी में अपने आवास में बैठे हैं. उनके साथ शिवानंद तिवारी से लेकर राजद के दूसरे प्रमुख नेता भी बैठे हैं. लालू यादव लगातार ये आकलन करने में लगे हैं कि नीतीश कुमार का अगला स्टेप क्या होने जा रहा है. इस बीच राजद के एक सीनियर लीडर ने लालू को बताया कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया को बयान दिया है कि नीतीश जी इंडिया गठबंधन में हैं, एनडीए में नहीं. 


बेचैन लालू प्रसाद यादव ने तत्काल इस खबर की पड़ताल करने को कहा. उनके आस पास मौजूद राजद नेताओं ने कई पत्रकारों को फोन लगाया. पता चला कि उमेश कुशवाहा ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया. लालू यादव अपनी पार्टी के नेताओं से बात कर रहे हैं कि कौन सा अगला कदम उठाना सही होगा.


लालू ने 27 जनवरी को अपनी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलायी है. बैठक में विधायकों से बात की जायेगी कि पार्टी को आगे क्या करना चाहिये. लालू के पास फिलहाल कोई रास्ता नहीं बच रहा है. वे जान रहे हैं कि राज्यपाल से लेकर केंद्र सरकार भाजपा की है. ऐसे में अगर नीतीश पलटी मारते हैं तो लालू कुछ नहीं कर पायेंगे. जेडीयू के विधायकों को तोड़ने की उनकी कोशिश भी सफल होती नहीं दिख रही है.