ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / politics / नीतीश का मंत्री बाहुबली क्रिमिनल है, सुशील मोदी ने खोल दी पोल

नीतीश का मंत्री बाहुबली क्रिमिनल है, सुशील मोदी ने खोल दी पोल

28-Aug-2022 01:30 PM

PATNA: बिहार में सियासी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंत्री सुरेंद्र यादव को घेरे में ले लिया है। सुशील मोदी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कैबिनेट के सहयोगी और आरजेडी कोटे से महागठबंधन में मंत्री सुरेंद्र यादव के खिलाफ खुलासा किया है. सुरेंद्र यादव के ऊपर तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले का खुलासा सुशील मोदी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गया में सुरेंद्र यादव के नाम से लोग डर जाते हैं.



सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सुरेंद्र यादव ने रेप पीड़िता का चेहरा उजागर कर दिया था। इस मामले में चार्जशीट हो चूका है और वे जमानत पर चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मामले उठाते हुए सुरेन्द्र यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र यादव को अपहरण कांड में मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। प्रेम प्रकाश का भी संबंध सुरेन्द्र यादव से है। प्रेम प्रकाश पटना में एसबीआई के पदाधिकारी थे। राजनेताओं की काली कमाई का पैसा वहां जमा था, जिसे लेकर प्रेम फरार हो गया। तब सुरेन्द्र ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद प्रेम के छोटे भाई अतुल प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अतुल को पटना की जगह गया के रास्ते आने वाले ट्रैन पर बैठा दिया गया था और स्टेशन पर ट्रेन रोककर उसे उतार लिया गया। सुरेन्द्र यादव ने चार दिनों तक उसे अपने घर पर रखा और प्रताड़ित किया। इसको लेकर सुरेन्द्र को इस्तीफा देकर जेल जाना पड़ा था। 



वहीं, सुरेंद्र यादव के एक और मामले का खुलासा सुशील मोदी ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव ने महिला आरक्षण बिल की कॉपी को फाड़ दिया था। वहीं, मगध मेडिकल कॉलेज में सुरेंद्र यादव की जूनियर डॉक्टर से झड़प हो गई थी, जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने फायरिंग कर दी। इस दौरान जूनियर डॉक्टर घायल हो गये थे।