बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
19-Jul-2022 06:11 PM
PATNA : पटना के मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने आज कुल 9 एजेंटों पर मुहर लगाई है।नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2022 को निरस्त करने का फैसला लिया है।
सरकार ने बिहार अमीन संवर्ग नियमावली 2013 के साथ-साथ संशोधन नियमावली 2016, 17 समेत अन्य नियमावलिओं को फिर से पुनर्जीवित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए 469 करोड़ से ज्यादा की राशि की स्वीकृति दी है।
सरकार ने बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी बियाडा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की भूमि के औद्योगिक लीज की दरों को भी निर्धारित किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के अंदर तैनात चतुर्थवर्गीय कर्मियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं राज्य के बाहर इलाज के उपरांत अन्य सुविधा मुहैया कराने का फैसला भी आज के कैबिनेट में शामिल था इस प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई है।
सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के तहत एक और चिकित्सा पदाधिकारी को बर्खास्त करने का फैसला किया है। रेफरल अस्पताल मटिहानी बेगूसराय में तैनात रहे तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। वही राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार ने फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना के तहत ₹29 करोड़ 95 लाख की अग्रिम को स्वीकृति दी है। अब किसानों को डीजल अनुदान मिल पाएगा।