ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / politics / Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन के सोशल...

Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन के सोशल मीडिया अकाउंट हुए बंद, आखिर क्या है वजह?

Nitin Nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री नितिन नबीन के फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट एक साथ बंद दिखे, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं।

14-Dec-2025 06:41 PM

By FIRST BIHAR

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन के फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम प्रोफाइल फिलहाल बंद हो गया हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर उनके आधिकारिक हैंडल को खोलने पर खाता उपलब्ध नहीं है या यह अकाउंट काम नहीं कर रहा है जैसा मैसेज सामने आ रहा है।


नितिन नबीन के राजनीतिक जीवन के इस अहम मोड़ पर एक साथ तीन बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके अकाउंट्स का निष्क्रिय होना कई सवाल खड़े कर रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ ही देर पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संसदीय बोर्ड के निर्णय की जानकारी देते हुए नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।


नितिन नबीन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के माध्यम से छात्र राजनीति में कदम रखा और इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जरिए सक्रिय राजनीति में आगे बढ़े। वर्तमान में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और इससे पहले भी वे नीतीश सरकार में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।


नितिन नबीन पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद यह सीट बांकीपुर कहलाने लगी, जहां से वे 2010 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल थे और 1995 से अपने निधन तक पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे थे।