Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
15-Dec-2025 12:17 PM
By FIRST BIHAR
Nitin Nabin: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री नितिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी सौंपी थी। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद नितिन नबीन दिल्ली रवाना हो गए, जहां वह बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में जाएंगे और पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।
दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर नितिन नबीन ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को धैर्य पूर्वक पार्टी के लिए काम करना चाहिए। संगठन की मूल भावना को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है कि जहां पार्टी का एक कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है।
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी दिल्ली कूच कर गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले दिलीप जायसवाल ने कहा कि दिल्ली में नितिन नबीन की ताजपोशी होनी है, हमलोग भी उनके साथ दिल्ली जा रहे हैं। वह पार्टी के युवा चेहरा हैं। 45 साल की बीजेपी और 45 साल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष। बिहार के लिए इससे बड़ा गौरव की बात कुछ नहीं हो सकती है।
बता दें कि नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद दिल्ली में उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। राजधानी में प्रवास के दौरान नितिन नबीन की भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात संभावित है।
साथ ही नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट होने की संभावना जताई जा रही है। नितिन नवीन बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता बन गए हैं, जिसे पार्टी संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।