ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / politics / NEET परीक्षा : ग्रेस अंक मिलने के बाद भी फेल हुए 700 छात्रों...

NEET परीक्षा : ग्रेस अंक मिलने के बाद भी फेल हुए 700 छात्रों को मिला दोबारा मौका : पूर्व में NTA ने छुपा ली थी यह जानकारी

22-Jun-2024 01:16 PM

By First Bihar

DESK : नीट पेपर लीक को लेकर जारी विवाद के बीच आगामी 23 जून को नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा दोबारा होगी। इस बार की परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल होंगे, जिन्हें ग्रेस मार्क्स बांटे गए थे। ऐसे छात्रों की कुल संख्या 1563 है। नीट यूजी की ओर से दोबारा परीक्षा करवाने के फैसले से 700 से अधिक छात्रों के लिए एक अच्छा मौका भी है। ये 700 वही छात्र हैं जो पिछली बार की परीक्षा में फेल हो गए थे, लेकिन एनटीए की ओर से इन्हें ग्रेस मार्क्स दिये गए थे।  



ग्रेस मार्क्स मिलने के बाद भी ये छात्र पास नहीं हुए थे. परीक्षा के रिजल्ट सामने आने और ग्रेस मार्क्स को लेकर उठे विवादों के बीच नीट ने कुछ छात्रों के लिए यह परीक्षा दोबारा से करवाने का फैसला लिया। ऐसे में फेल हुए करीब 700 छात्रों को एक और मौका मिल गया है। हालांकि, दूसरी बार की परीक्षा में ये छात्र कितने सफल होते हैं यह तो रिजल्ट ही बताएगा।



छह शहरों में आयोजित हो रही है परीक्षा :

ग्रेस मार्क्स को लेकर उठ रहे विवाद के बीज नीट यूजी ने 23 जून, रविवार को 1563 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराने का फैसला लिया है।  यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर, 20 मिनट तक चलेगी। परीक्षा के लिए नीट यूजी की ओर से एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा अलग-अलग राज्यों के छह शहरों में होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की वेबसाइट (https://exams.nta.ac.in/NEET/) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पेपर लीक को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी। सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि कुल 1563 उम्मीदवारों में से 700 अभ्यर्थी पहले ही फेल हो चुके हैं। एनटीए ने यह जानकारी छिपा ली है और उन्हें पास करने वालों की तुलना में अब दूसरा मौका भी मिल रहा है।



8 जुलाई को फिर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई :

याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि एनटीए के पास कोई शिकायत निवारण समिति भी नहीं है। इस पर जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि अगर 5 मई की मुख्य परीक्षा को बाद में स्थगित कर दिया जाए तो सब कुछ रद्द किया जा सकता है। इसलिए एनटीए को जवाब दाखिल करने दीजिए और इस पर 8 जुलाई को सुनवाई होने दीजिए।