ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / politics / NDA विधानमंडल दल की बैठक, मानसून सत्र में विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगा...

NDA विधानमंडल दल की बैठक, मानसून सत्र में विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगा सत्तापक्ष

26-Jul-2021 12:42 PM

PATNA : आज से शुरू हुए बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक कर हो रही है. नए विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में हो रही इससे बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. बैठक में दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी जी मौजूद हैं. इसके अलावा राज्य सरकार के सभी मंत्री, सत्ता पक्ष के सभी विधायक और विधान पार्षद बैठक में शामिल हो रहे हैं. मानसून सत्र में सत्तापक्ष की रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है.


इस बार मानसून सत्र कोरोना वायरस के कारण बेहद छोटा रखा गया है. 5 दिनों के इस सत्र में आज पहले दिन की कार्यवाही खत्म हो चुकी है और कल से लेकर 30 जुलाई तक सदन की कार्यवाही चलेगी. विधानसभा और विधान परिषद में सरकार की तरफ से कई विधेयक पेश किए जाने हैं, जिन पर चर्चा भी होगी. सत्ता पक्ष की कोशिश है कि सदन शांतिपूर्ण तरीके से चल पाए. 


news image


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के विधायकों और विधान पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह सकारात्मक राजनीति पर आगे बढ़ते हुए सदन में अपनी भूमिका निभाएं. विपक्ष अगर जरूरी मुद्दों को उठाता है तो सरकार उसका जवाब देगी. लेकिन सत्ता पक्ष के विधायकों को इस बात पर सचेत रहना है कि विपक्ष कहीं से भी अफवाह वाली राजनीति ना करें.