ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केस

Bihar News: बिहार के भ्रष्ट DDC रविकांत तिवारी और उनकी पत्नी-पुत्री की 56 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त करने के लिए SVU ने अदालत में केस दायर किया है. तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारी और उनकी पत्नी की संपत्ति जब्त होगी। विशेष निगरानी इकाई ने संपत्ति जब्ती को लेकर केस दायर किया है। मामला सारण के पूर्व उप विकास आयुक्त रविकांत तिवारी से जुड़ा है।


विशेष निगरानी इकाई ने सारण के तत्कालीन उप विकास आयुक्त के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का कि दर्ज किया था। वर्ष 2015 में दर्ज केस में इन पर 56 लाख 25 147 रुपए आए से अधिक चल अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। 


इस मामले की जांच के बाद विशेष निगरानी इकाई ने पाया कि उप विकास आयुक्त रविकांत तिवारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर स्वयं, पत्नी और पुत्री के नाम पर 56 लाख से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। पत्नी मोना तिवारी और पुत्री निहारिका भारती के नाम पर अचल संपत्ति अर्जित की गई है। 


उस संपत्ति की जब्ती के लिए निगरानी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में केस दायर किया गया है। सोमवार को तीनों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार ने यह मुकदमा दायर किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता