ब्रेकिंग
टर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे कामटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे काम

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Bihar Weather Alert: बिहार में अब बारिश थमने के बाद गर्मी बढ़ेगी. अगले कुछ दिनों में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई जा रही है. इधर मौसम विभाग ने 18 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

Bihar Weather Alert
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा था। कहीं बारिश, कहीं तेज हवाएं और गरज-चमक ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन अब मौसम साफ और शुष्क होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश का दौर थम जाएगा और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है।


IMD ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा, दक्षिण-पूर्व के भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई, तथा दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ (कैमूर), औरंगाबाद और अरवल जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।


31 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप तेज रहेगी। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में गर्मी का असर महसूस हुआ।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद 4 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में फिर से आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। इस बीच, राज्य के कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जहां किशनगंज में तापमान 39.1 डिग्री तक पहुंच गया। फिलहाल बिहार का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री से 37.5 डिग्री के बीच बना हुआ है।


1 अप्रैल को रोहतास, भोजपुर, भभुआ, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगले 3 से 5 दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिसमें गया, औरंगाबाद, रोहतास, पटना और भोजपुर सबसे पहले प्रभावित हो सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता