बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
03-Jun-2024 06:00 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने से पहले लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान भोलेनाथ की शरण में हैं। चिराग पासवान ने सोमवार को पटना के खगौल स्थित मंदिर में पहुंचे और रूद्राभिषेक किया। इस दौरान उनके अलावा पार्टी के सभी चारों उम्मीदवार मौजूद रहे। सभी ने भोलेनाथ से जीत का आशीर्वाद लिया।
दरअसल, सातवें चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सभी को लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को गठबंधन में पांच सीटें मिली थीं। पांच सीटों में से एक पर खुद चिराग पासवान जबकि बाकी चार सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।
एनडीए गठबंधन में लोजपा (रामविलास) के खाते में आई हाजीपुर सीट से चिराग पासवान, जमुई सीट से चिराग के जीजा अरुण भारती, समस्तीपुर सीट से मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी, वैशाली सीट से वीणा देवी और खगड़िया संसदीय सीट से राजेश वर्मा चुनाव मैदान में थे।
सात चरणों की वोटिंग संपन्न होने के बाद कल यानी 4 जून को मतगणना होनी है। मतगणणा से पहले चिराग पासवान सोमवार को भोलेनाथ की शरण में पहुंचे और पार्टी उम्मीदवारों के साथ खगौल के एक मंदिर में रूद्राभिषेक कर भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा है।


