Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
24-Apr-2024 08:15 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सह सांसद अजय निषाद को मुस्लिम समुदाय के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मुस्लिम समुदाय के लोग अजय निषाद को देखते ही काला झंडा दिखाने लगे। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अजय निषाद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले अजय निषाद आज सिंबल के साथ जैसे ही मुजफ्फरपुर पहुंचे। महागठबंधन के नेताओं ने स्वागत किया लेकिन वही कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग काला झंडा दिखाने लगे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अजय निषाद हमेशा मुसलमान के प्रति घृणित सोच रखते हैं। ये कहते हैं कि मुसलमान इनको वोट नहीं देगा। जिला में राजनीति करना है तो जिला के लोगों के साथ चलना होगा।
ये हमारे कौम के खिलाफ बोलते है यह सब नहीं चलेगा। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अजय निषाद मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान अजय निषाद को मुस्लिम समुदाय के लोगों का विरोध झेलना पड़ गया। फिर बीच बचाव के बाद युवकों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और उन्हें अजय निषाद की गाड़ी के सामने से हटाया गया जिसके बाद उनके काफिले को किसी तरह वहां से निकाला गया।

