बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश
14-Aug-2024 06:06 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी आज मुकेश सहनी से मिलने उनके पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंचे। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी से अशोक चौधरी की मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
जेडीयू नेता व मंत्री अशोक चौधरी और मुकेश सहनी की मुलाकात के बाद अब यह कयास लगाया जा रहा है कि मुकेश सहनी जल्द ही एनडीए में शामिल होंगे। हालांकि इससे पहले भी इस तरह की बातों की चर्चा हो रही थी। लेकिन अब अशोक चौधरी के कंकड़बाग स्थित मुकेश सहनी के आवास पर जाकर मिलने के बाद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है। हालांकि मुकेश सहनी यह कहते आ रहे हैं कि वो महागठबंधन का हिस्सा हैं और महागठबंधन में ही बने रहेंगे। लेकिन जेडीयू नेता व ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी की इस मुलाकात के मायने लोग कुछ अलग लगा रहे हैं।
