अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
30-Mar-2026 12:28 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने बिहार में 'पीक आवर' बिजली महंगी करने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए एनडीए ने 125 यूनिट फ्री बिजली का झुनझुना थमाया था और अब पीक आवर के नाम पर फिर से बिजली महंगी कर दी गई।
उन्होंने कहा कि अब बिहार में शाम 11 बजे तक सर्वाधिक खपत वाले 6 घंटे बिजली बिल 8.10 रुपये प्रति यूनिट, रात्रि 11 बजे से सुबह के 9 बजे तक यानी 10 घंटे तक 7.10 रुपये और फिर शेष 8 घंटे 5.94 रुपये प्रति यूनिट जनता की जेब से वसूलेंगे।
मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए को जनता से नहीं, सत्ता सुख से मतलब है। यही कारण है कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा अपने असली रंग में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर रसोई गैस की किल्लत और उस पर बिजली महंगी जनता पर दोहरी मार है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह एनडीए ने पिछले चुनाव को जीतने के लिए सभी परंपराओं को ताक पर रख दिया था और लोकलाज छोड़कर सत्ता पाई है उसका खामियाजा अब जनता को उठाना पड़ रहा है। सरकार का खजाना खाली हो गया है और अब जनता पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को पेट्रोल और डीजल पर कर कम करनी चाहिए थी, जिससे जनता को कम मूल्य पर पेट्रोलियम पदार्थ मिल सके, लेकिन उल्टे बिजली महंगी की जा रही है। वीआईपी चीफ ने कहा कि मार्च महीने में ही गर्मी पड़ने लगी है। पूरे बिहार में बिजली की कटौती भी शुरू हो गई। शाम में बिजली की कीमत बढ़ाई जाती है तो मुफ्त बिजली देने के फैसले का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।