ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / politics / 'मुझे विश्वास है, आप जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लेकर संसद में आएंगे',PM मोदी ने...

'मुझे विश्वास है, आप जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लेकर संसद में आएंगे',PM मोदी ने खगड़िया प्रत्याशी राजेश वर्मा को लिखा पत्र

02-May-2024 06:11 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया से एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि एनडीए के उम्मीदवार के रूप में मेरी ओर से सभी मतदाताओं को आप गारंटी देना कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। आपको चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं।


पीएम मोदी ने आगे लिखा कि श्री राजेश वर्मा जी, आपको यह पत्र लिखते हुए आशा करता हूं कि आप कुशल मंगल से होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आपको अपने संसदीय क्षेत्र खगड़िया के लोगों से असीम प्यार मिला है। आपने युवावस्था से ही जनता के हितों के लिए कार्य करने का मन बनाया, जो कि सराहनीय है। यह आपका लोकसभा के लिए पहला चुनावी अभियान है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के उपरांत आपने नगर निगम स्तर से राजनीति में आपका प्रवेश आपको जमीनी हकीकत से अवगत कराता है। मुझे विश्वास है कि आप खगड़िया के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपका उत्साह एवं साहस सदन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।


एनडीए के विभिन्न सदस्य दल हमारी विविधतापूर्ण लोकतांत्रिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। एनडीए के हर सदस्य की जीत मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि संसद में आप जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद लेकर आएंगे और नई सरकार में हम सब एक साथ मिलकर देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। आप जैसे ऊर्जावान साथी मुझे संसद में मजबूती प्रदान करेंगे।


इस पत्र के माध्यम से आपके संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं से मैं विनम्र भाव से कहना चाहता हूं कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव पांच-छह दशकों के कांग्रेस के शासन काल में हमारे परिवार और परिवार के बुजुर्गों ने जो कष्ट सहे हैं, उनसे मुक्ति पाने का अहम क्षण है। पिछले एक दशक के दौरान समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए देशवासियों की अनेक कठिनाइयों को दूर किया गया है। देश के लिए अभी हमें बहुत कुछ करना है, और यह चुनाव लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के हमारे मिशन को पूरा करने की दिशा में निर्णायक सिद्ध होंगे।


एनडीए को मिलने वाला हर वोट एक मजबूत सरकार बनाने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रयासों को गति देने वाला मत है। चुनाव के पहले दो चरणों के उत्साहजनक रुझान बताते हैं कि भारत की जनता इस चुनाव में हमारे इस विजन को समर्थन देने का मन बनाकर आगे बढ़ रही है।


इसके अलावा, मैं आपसे कांग्रेस पार्टी और उसके इंडी अलायंस के विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण उद्देश्यों के विरुद्ध मतदाताओं को जागरूक करने का आग्रह करता हूं। उनका इरादा एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना है, भले ही धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है। वे लोगों की मेहनत की कमाई को छीनकर अपने वोटबैंक को देने पर तुले हुए हैं। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वे 'विरासत कर' जैसे खतरनाक विचारों का समर्थन करेंगे। इन्हें रोकने के लिए देश को एकजुट होना ही होगा।


मैं जानता हूं कि गर्मी के कारण सभी को समस्या होती है लेकिन यह चुनाव राष्ट्र के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरा सभी मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि गर्मी बढ़‌ने से पहले ही सुबह जल्दी मतदान करें। यह आवश्यक है कि हमारे कार्यकर्ता लोगों को घरों से बाहर निकलने और बड़ी संख्या में मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। हर बूथ की जीत चुनाव में सफलता तय करती है। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से मेरा यह भी अनुरोध है कि अपना और अपने साथियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।


एनडीए के उम्मीदवार के रूप में मेरी ओर से सभी मतदाताओं को आप गारंटी देना कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। आपको चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं। मोदी की गारंटी है कि 24x7 for 2047 आपका नरेन्द्र मोदी, ये हैं मोदी की गारंटी, फिर एक बार,मोदी सरकार


वही पीएम मोदी का पत्र मिलने के बाद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के खगड़िया प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भेजा गया आत्मीय संदेश प्राप्त हुआ.. नि:संदेह इस संदेश से मेरे आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को बल मिला है.. आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा भेजे गए स्नेह और विश्वास से भरे इस संदेश के लिए मैं इनका आभार व्यक्त करता हूँ.. आदरणीय प्रधानमंत्री जी! अब तक एनडीए प्रत्याशी के रूप में खगड़िया की देवतुल्य जनता ने जिस स्नेह व सम्मान के साथ आशीर्वाद प्रदान किया है, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि खगड़िया की जनता आपके '400 पार' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संकल्पित है.. साथ ही यहाँ के अभिभावक, माताएँ- बहनें और युवासाथी यहाँ की सीट को एनडीए के खाते से विजयी बनाते हुए आपको एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने के लिए लालायित है..