बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
09-Apr-2022 11:24 AM
PATNA : एमएलसी चुनाव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पहली बार बयान सामने आया है. उन्होंने चुनाव परिणाम पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि इस चुनाव के रिजल्ट पर हमें भी आश्चर्य हो रहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे उम्मीदवार जो जीत के लिए सुनिश्चित थे वह हार गए जिससे हमें आश्चर्य हो रहा है.
हालांकि नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि इस चुनाव में कैसे कार्य होता है यह सबको पता ही है. एमएलसी चुनाव आम जनता के वोट से नहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव होता है. पिछली बार हमारा आरजेडी के साथ एलायंस था और बीजेपी को ज्यादा सीट पर जीत मिली थी. इस चुनाव का रूप ही अलग होता है. जो भी जीते हैं उन सभी को मेरी बधाई है.
बता दें कि विधान परिषद् उपचुनाव में 24 सीटों में से सबसे ज्यादा 7 सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि जनता दल यूनाइटेड के पाले में 5 सीटें आई हैं.
नीतीश कुमार आज पटना में सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की जयंती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. अष्टमी से उनका विशेष जुड़ाव था. इसलिए उनके जयंती को आज मनाया जा रहा है. उनकी जयंती के दिन सरकारी छुट्टी बिहार सरकार ने घोषित की है. नीतीश कुमार ने कहा कि आज के दिन ही सम्राट अशोक की जयंती मनानी चाहिए. इसलिए हम मना रहे हैं.
वहीं बोचहां उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह 10 तारीख को उपचुनाव के प्रचार के लिए जा रहे हैं. यहां से बीजेपी की बेबी कुमारी को कैंडिडेट बनाया गया है. सीएम नीतीश ने कहा कि बोचहा उपचुनाव में जीत एनडीए को ही मिलेगी.