पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
24-Aug-2020 03:44 PM
PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी बिहार की सियासत के सस्पेंस मास्टर बन गये हैं. मांझी काॅर्डिनेशन कमिटी की डिमांड को लेकर नाराज हुए और जब तेजस्वी से उनकी ठनी तो लंबे समय तक उन्होंने यह संस्पेंस बनाए रखा कि वे महागठबंधन छोड़ेंगे या नहीं. 20 अगस्त को उन्होंने आखिरकार महागठबंधन छोड़ने का एलान किया.
मांझी के महागठबंधन छोड़ने के बाद एक नया सवाल बिहार के सियासी गलियारों में टहल रहा था कि मांझी का अगला ठिकाना कौन से राजनीतिक खेमा होगा, क्या वे एनडीए में जाएंगे? इस सवाल का जवाब भी तकरीबन मिलता नजर आ रहा है. मांझी ने एनडीए में जाने को लेकर बड़े संकेत दिये हैं. पूर्व सीएम मांझी आज दरभंगा दौरे पर निकले हैं. दरभंगा जाने से पहले उन्होंने हाजीपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अभी वे दरभंगा जा रहे है। वहां से लौटने के बाद दो-तीन दिन में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर यह फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है.
हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यदि एनडीए में शामिल होने का ऑफर मिलता है और उनकी पार्टी को सम्मान मिलता है तो वे जरुर इसपर विचार करेंगे. बहरहाल मांझी के महागठबंधन छोड़ने से पहले से हीं यह कयास लगते रहे हैं कि एक बार फिर नीतीश कुमार के साथ जा सकते हैं। खबर यह भी आयी थी कि मांझी की पार्टी ‘हम’ का विलय जेडीयू में हो सकता है. कई तरह के कयास लगते रहे हैं और आज मांझी ने सभी कयासों पर एक तरह से विराम लगा दिया है और उन्होंने जो संकेत दिये हैं उसके मुताबिक वे एनडीए का दामन थाम संकते हैं और संभवत अंदरखाने इस पर बातचीत भी चल रही है.