ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Home / politics / नीतीश सरकार में मंत्री जी के परिवार वालों का जलवा, अब रामप्रीत पासवान...

नीतीश सरकार में मंत्री जी के परिवार वालों का जलवा, अब रामप्रीत पासवान के बेटे विभागीय टीम से साथ जांच करने पहुंचे

16-Mar-2021 07:11 AM

PATNA : नीतीश सरकार में मंत्री जी के परिवार वालों की इन दिनों बल्ले बल्ले है। मंत्री मुकेश साहनी के भाई संतोष साहनी के सरकारी कार्यक्रम में जाने और वीवीआईपी ट्रीटमेंट का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ कि एक अन्य मंत्री के बेटे से जुड़ा नया मामला सामने आ गया है। बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान के बेटे दीपक कल्याण उर्फ छोटू नल जल योजना की जांच करने गई विभागीय टीम में शामिल पाए गए हैं। 


पूरा मामला पूर्णिया जिले के रुपौली का है। यहां नल जल योजना की जांच करने के लिए विभागीय टीम पहुंची थी लेकिन इस टीम के साथ-साथ मंत्री जी के बेटे दीपक कल्याण भी पहुंच गए। मंत्री पुत्र की तस्वीर जांच टीम के साथ वायरल हुई और उसके बाद मंत्री रामप्रीत पासवान इस मामले पर घिरते नजर आ रहे हैं। हालांकि पीएचईडी मंत्री डॉक्टर रामप्रीत पासवान ने कहा है कि मैं पूर्णिया खुद भी गया था। मेरे साथ मेरे बेटे और पीएस भी थे। योजना की समीक्षा मैंने खुद की मंत्री जी ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके ड्राइवर की तबीयत खराब थी लिहाजा बेटे को साथ लेकर गए थे। उन्होंने इस मामले पर उठ रहे सवालों को बेबुनियाद बताया है। 


दो दिन पहले मंत्री रामप्रीत पासवान बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के पिता के श्राद्ध कर्म भाग लेने के लिए आए थे। उनके साथ मंत्री पुत्र और विभागीय ओएसडी विनोद कुमार पंकज भी पूर्णिया आए थे। आरोप है कि एक दिन बाद अमौर में नल जल योजना की जांच करने के बाद मंत्री लौट गए। ओएसडी और मंत्री पुत्र वही रूके और 2 दिनों तक कई प्रखंडों में नल जल योजना का निरीक्षण किया। मंत्री पुत्र और ओएसडी की तरफ से भवानीपुर की सुरैती सहित रुपौली की कई पंचायतों में काम का लिया जायजा लिया गया। इन सभी निरीक्षण में जांच टीम के साथ-साथ मंत्री पुत्र भी शामिल हुए। मंत्री के ओएसडी ने बताया कि पूर्णिया में नल जल योजना में धांधली की शिकायत मिली थी इसलिए मंत्री ही पूर्णिया आए थे। उधर इस मामले में विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार के मुताबिक मंत्री के पुत्र निरीक्षण के लिए रुपौली गए थे। वह योजनाओं की गुणवत्ता को देख रहे थे। वहां जांच टीम में कई अधिकारी शामिल थे। जाहिर है यह मामला एक बार फिर नीतीश सरकार की फजीहत करा सकता है। संभव है कि विधानसभा में आज इस मामले को लेकर हंगामा भी हो।