ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / अफसरशाही नहीं चलने देंगे, मंत्री ललित यादव बोले.. सुधर जाइए नहीं तो..

अफसरशाही नहीं चलने देंगे, मंत्री ललित यादव बोले.. सुधर जाइए नहीं तो..

22-Aug-2022 08:44 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमेशा यह आरोप लगते रहे कि उन्होंने बिहार में अफसरशाही को बढ़ावा दिया। नीतीश कुमार ब्यूरोक्रेसी को इतना पसंद करते रहे कि उन्होंने कभी जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों के सामने तरजीह नहीं दी। राष्ट्रीय जनता दल जब विपक्ष में था तब यह आरोप नीतीश कुमार के ऊपर लगाया जाता रहा लेकिन अब आरजेडी सरकार में शामिल है और सत्ताधारी दल होने के बाद बिहार में अफसरशाही को लेकर आरजेडी कोटे के मंत्रियों ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। बिहार के पीएचईडी मंत्री ललित यादव ने अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी है। ललित यादव ने कहा है कि अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। आरजेडी कोटे के मंत्री ने यह भी कहा है कि अगर विधायकों के साथ घृणा का भाव अधिकारियों ने रखा तो फिर उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा। 


दरअसल मंत्री बनने के बाद ललित यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। दरभंगा में उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। जेडीयू के स्थानीय विधायक ने भी अधिकारियों की मनमानी का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर ललित यादव काफी गंभीर दिखे। मंत्री ललित यादव ने कहा कि जेडीयू विधायक के विनय चौधरी बता रहे हैं कि किसी पदाधिकारी ने उनसे फोन पर सही तरीके से बात नहीं की। विधायक के प्रति अगर किसी अधिकारी के मन में घृणा का भाव है तो फिर ऐसे पदाधिकारी के ऊपर सख्ती से एक्शन लिया जाएगा। जो विधायक का सम्मान नहीं करेंगे, वह जनता का सम्मान कैसे करेंगे! ललित यादव ने कहा कि वह ना केवल अपने विभाग बल्कि दरभंगा जिले के अंदर सभी विभागों के अधिकारियों पर नज़र रखेंगे। 


बिहार में अफसरशाही को लेकर आरजेडी के मंत्री ने जो बयान दिया है उसे नीतीश कुमार कैसे लेते हैं यह देखना भी बेहद दिलचस्प होगा। ललित यादव जब विपक्ष में बैठा करते थे तो वह अधिकारियों को लेकर खुद सदन में आरोप लगाते थे, लेकिन अब वह मंत्री हैं लिहाजा अधिकारियों की मनमानी को लेकर उन्होंने सख्ती वाला बयान दिया है।