petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
21-May-2021 04:29 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: विधायक राशि के पारदर्शी इस्तेमाल की गारंटी की मांग माले विधायकों ने सरकार से की है। इसे लेकर माले के सभी विधायक आज अनशन पर बैठ गये। पटना के छज्जुबाग स्थित विधायक दल कार्यालय में भी विधायक अनशन पर बैठे। भूख हड़ताल में भाकपा-माले के फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ शामिल हुए। माले विधायकों ने सरकार के इस फैसले को गलत ठहराया। माले विधायकों का कहना है कि बिना विधायक और पार्षद से बातचीत किए अलोकतांत्रिक तरीके से योजना मद से 2-2 करोड़ की राशि अधिग्रहित करने का फैसला सरकार ने लिया है।

भूख हड़ताल में भाकपा-माले के फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ शामिल हुए। पालीगंज विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि हमें इस बात पर आपत्ति नहीं है कि सरकार ने 2 करोड़ पैसा ले लिया। आपत्ति इस बात पर है कि उसने हमलोगों से न तो कोई राय ली और न ही कोई पारदर्शिता अपनाई जा रही है। पिछली बार भी सरकार ने 50 लाख की राशि ले ली थी लेकिन आज तक यह नहीं बताया गया कि वह ख़र्च हुआ भी या नहीं।

पालीगंज विधायक संदीप सौरभ ने बताया कि सभी माले विधायकों का यह मांग है कि इस मद की राशि के खर्च में हमारी राय को प्राथमिकता दी जाए और कम से कम 1 करोड़ रुपया सम्बन्धित विधानसभा में खर्च किया जाए। माले के सभी विधायकों ने तो शेष 1 करोड़ की राशि को भी स्वास्थ्य उपकरणों पर खर्च करने की अनुशंसा कर दी है लेकिन प्रशासन की कार्रवाई कछुए की चाल से चल रही है।

वही फुलवारी शरीफ के विधायक गोपाल रविदास ने बताया कि शेष बचे 1 करोड़ की राशि से हमने फुलवारी में ऑक्सिजन प्लांट लगाने की अनुशंसा की थी। लेकिन सरकार कहती है कि ऐसी अनुशंसा का प्रावधान ही नहीं है। फिर विधायकों का पैसा लेकर यह सरकार क्या करेगी? अभी तो युद्ध स्तर पर लगकर इन कार्यों को करना था। लेकिन इस संकट में भी भाजपा-जदयू के लोग ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। वे नहीं चाहते कि कोई विधायक इस पर बात करें। वे पैसा भी अधिग्रहित कर चुके हैं और काम भी ठीक से नहीं कर रहे हैं।

फुलवारी शरीफ के विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि यदि सरकार का रवैय्या यही रहा तो कोविड के वर्तमान दूसरी लहर में शायद ही इन पैसों का सही उपयोग हो पाए। इसलिए प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।

माले विधायक दल नेता महबूब आलम बारसोई, अरूण सिंह काराकाट, महानंद सिंह अरवल, मनोज मंजिल अगिआंव, सुदामा प्रसाद तरारी, सत्यदेव राम दरौली, अमरजीत कुशवाहा मैरवां, बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता सिकटा, रामबलि सिंह यादव जहानाबाद और अजीत कुशवाहा डुमरांव में एक दिवसीय अनशन पर बैठे।