बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Dec-2025 02:29 PM
By FIRST BIHAR
Lalu Prasad: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की आंखों का ऑपरेशन शनिवार को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, शनिवार सुबह उनकी बाईं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान उनकी पुत्री और सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहीं।
लालू प्रसाद यादव इससे पहले भी कई गंभीर चिकित्सकीय प्रक्रियाओं से गुजर चुके हैं। वर्ष 2014 में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसमें ऑर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट किया गया। यह सर्जरी करीब छह घंटे तक चली थी।
इसके बाद दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। इस दौरान उनकी बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। पिता के प्रति बेटी के इस समर्पण और प्रेम की देशभर में काफी सराहना हुई थी।
इसके अलावा, 12 सितंबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। वहीं, अप्रैल 2025 में दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में उनकी पीठ और हाथ के घावों का भी ऑपरेशन किया गया था। लगातार चिकित्सकीय देखरेख और सफल उपचारों के बीच लालू प्रसाद यादव की सेहत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।