ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / ‘देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं लालू’ : गिरिराज सिंह बोले- बेटे...

‘देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं लालू’ : गिरिराज सिंह बोले- बेटे को CM बनाने के लिए कर रहे सारा एक्सरसाइज

18-May-2024 02:46 PM

By First Bihar

HAJIPUR : हाजीपुर में एनडीए के साझा उम्मीदवार चिराग पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाह रहे हैं। इसलिए मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू यह सब अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए कर रहे हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। पांच सीटों में हाजीपुर की सीट भी शामिल है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी चिराग पासवान के पक्ष में चुनाव प्रचार करने केंद्रीय गरमी विकास मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लालगंज स्थित नूनू बाबू चौक पहुंचे। जहां उन्होंने चिराग के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। 


हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में आज शाम के 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। जिसको लेकर चिराग पासवान के पक्ष में एनडीए के कई केंद्रीय मंत्री और विधायक समेत एनडीए कार्यकर्ता अलग-अलग जनसभाएं कर रहे हैं। लालगंज के नुनु बाबू चौक स्थित एनडीए की जनसभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, स्थानीय लालगंज विधायक संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। बल्कि अगले वर्ष 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं और राजद उम्मीदवारों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अतिपिछड़ों की नौकरी छीनकर लालू प्रसाद यादव मुसलमानों को देना चाहते हैं। 


गिरिराज ने कहा कि लालू प्रसाद हिंदुस्तान को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। लालू प्रसाद किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जैसा ही हाजीपुर को भी बना देंगे। इसलिए इस चुनाव में उन्हें पटखनी दें और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाएं।