ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / politics / तेजप्रताप का नया पैंतरा, अब लालू के हनुमान को निकाल बाहर करने को...

तेजप्रताप का नया पैंतरा, अब लालू के हनुमान को निकाल बाहर करने को कहा

12-Jul-2022 06:46 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत पर जैसे-जैसे ठीक हो रही है उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पुराने रंग में लौटने लगे हैं। अपने पिता के बीमार होने के बाद तेज प्रताप में राजनीति तक छोड़ने की बात भगवान को याद करते हुए कह दिया था लेकिन अब तेज प्रताप यादव फिर से पुराने अंदाज में लौट रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने अब लालू यादव के बेहद खास और हनुमान कहे जाने वाले एक नेता को लेकर नया पैंतरा लिया है। ये नेता लंबे अरसे से लालू यादव के करीबी रहे हैं। फिलहाल लालू यादव का दिल्ली में इलाज चल रहा है और यहां भी नेता जी साये की तरह लालू यादव के साथ हैं। लेकिन तेज प्रताप इन दिनों अपने पिता के हनुमान पर किसी बात को लेकर खासे गर्म है, लिहाजा उन्हें पार्टी से निकाल बाहर करने तक की बात कह डाली है। 


तेज प्रताप यादव ने सीधे-सीधे नेता जी का नाम तो नहीं लिया लेकिन भोला भाला बताते हुए इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. पापा को परिवार और बिहार की जनता की जरूरत है ना कि चापलूसों की.....कुछ बाहरवाले लोग खुद को मुँह मिया मिठ्ठू बता रहे है, भोला भाला बन पिताजी की सेवा का दिखावा कर रहा..ऐसे कपटी और पाखंडी को जल्द बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पार्टी और लालू परिवार के करीबी नेताओं पर तेज प्रताप ने हमला बोला हो। तेजप्रताप इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को कई बार जलील कर चुके हैं। तेजस्वी यादव के करीबी और राजनीतिक सलाहकार संजय यादव के ऊपर गंभीर आरोप लगा चुके हैं, इतना ही नहीं तेजप्रताप ने लालू यादव के करीबी एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर भी निशाना साधा था। लेकिन अब सीधे-सीधे तेज प्रताप लालू के हनुमान माने जाने वाले नेता जी के ऊपर भड़के हुए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली एम्स में नेताजी की भूमिका को लेकर तेजप्रताप बेहद नाराज हैं। लालू यादव से मुलाकात के लिए जब भी कोई खास लोग एम्स पहुंचते हैं तो यही नेताजी उन्हें रिसीव करते हैं और लालू यादव से मिलवाते हैं। नेता जी की यही सक्रियता तेज प्रताप की गले से नीचे नहीं उतर रही और यही वजह है कि चंद रोज पहले अपने पिता के लिए सब कुछ छोड़ देने की बात कहने वाले तेज फिर से पैंतरेबाजी करने लगे हैं।