BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
20-May-2022 02:15 PM
PATNA : लालू परिवार के खिलाफ CBI की तरफ से ताबड़तोड़ की गई छापेमारी के बाद बिहार में सियासी हलचल बढ़ी हुई है। इस बीच एक बड़ी खबर पटना से आ रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम जेडीयू के तमाम बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में जेडीयू के बड़े नेताओं के साथ-साथ राजेश कैबिनेट में शामिल जेडीयू कोटे के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार आज शाम करीब 4:30 बजे जेडीयू के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि आखिर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार कौन होगा? हालांकि लालू परिवार के ऊपर सीबीआई रेड के घटनाक्रम को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
करीब छह घंटे तक लालू के 17 ठिकानों पर एक साथ सीबीआई ने छापेमारी की। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। हालांकि सीबीआई की इस रेड पर आरजेडी का कहना है कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी के साथ आने से बीजेपी में बेचैनी बढ़ गई है। इसलिए बीजेपी के इशारे पर CBI ने यह कार्रवाई की है।
आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सीबीआई की छापेमारी पर सवाल उठाया है। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती नजदीकी भाजपा को बर्दास्त नहीं हो रही है। शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आरएसएस जातीय जनगणना को रोकना चाहते हैं ताकि जाति आधारित जनगणना से सही जानकारी सामने न आ जाए। देश की बहुसंख्यक आबादी संसाधनों और सुविधाओं से वंचित है। साधनों के सही तरीके से बंटवारे की मांग जाति जनगणना के बाद उठ सकती है। इसलिए यह मसला उठाया जा रहा है।
इधर, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में जो बहालियां हुई थीं उसपर लंबे समय से सवाल उठ रहा था। लालू यादव पर रेलवे में नौकरी देने के एवज में जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगा है उसी आरोप को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवानंद तिवारी और आरजेडी के लोग सीबीआई रेड को जातीय जनगणना से जोड़ रहे हैं जो बिल्कुल गलत है।
अशोक चौधरी ने कहा है कि जातीय जगनणना का प्रस्ताव बिहार सरकार लेकर आई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंशा थी कि बिहार में जाति आधारित जनगणना हो, ताकि हर जाति के लोगों की स्थित स्पष्ट हो सके। आरजेडी का यह कहना कि जातीय जनगणना को रोकने के लिए सीबीआई की छापेमारी चल रही है, वह बिल्कुल गलत है। मुख्यमंत्री ने पहले ही जातीय जनगणना को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है।