बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
11-Aug-2024 08:51 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश कुमार के राज में सरकार मंत्री औऱ विधायक नहीं बल्कि ऑफिसर चलाते हैं. हमेशा से ये आरोप लगता रहा है औऱ नीतीश कुमार खुद इसकी पुष्टि करते रहे हैं. नीतीश कुमार रविवार को पटना में जलजमाव का हाल जानने निकल गये. पटना शहर के बांकीपुर से विधायक और नगर विकास मंत्री नितीन नवीन को इसकी भनक तक नहीं लगी. पटना शहर के किसी स्थानीय विधायक को खबर नहीं थी. नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ घूमे और पुरानी बातों को दुहरा कर आवास वापस लौट गये.
सीएम कार्यालय से दी गयी जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने आज पटना और आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने पहाड़ी स्थित ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया और शहर की जलनिकासी की व्यवस्थाओं को देखा. वे पटना सिटी के वरमुता स्थित अस्थाई ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन भी पहुंचे और जलनिकासी को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी ली. नीतीश ने जलनिकासी को लेकर अधिकारियों को कई आदेश भी दिये.
मंत्री का अता पता नहीं
मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण में स्थानीय विधायक और नगर विकास मंत्री नितीन नवीन का कहीं अता-पता नहीं था. अधिकारी बता रहे थे और नीतीश सुन रहे थे. सीएम कार्यालय से दी गयी जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी. प्रधान सचिव ने बताया कि ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों की जलनिकासी की जा रही है.
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था रखें कि मॉनसून के दौरान तेज बारिश की स्थिति में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो. शहर के सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को पूरी तरह फंक्शनल रखा जाए. जलजमाव की स्थिति में तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश परासर, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित दूसरे अधिकारी मौजूद थे.




