बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
09-Dec-2022 11:00 AM
PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुहतोड़ जवाब देने लगी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वोट जनता के हाथ में होता है किसी पार्टी के हाथ में नहीं। इसलिए नीतीश कुमार अहंकार में न रहें। गिरिराज ने कहा कि बिहार में तीन उपचुनाव में दो में मुह की खानी पड़ी।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं कुढ़नी की जनता को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि गुजरात और बिहार में बीजेपी की जीत हुई। हिमांचल में भी बीजेपी चुनाव हारी नहीं है। बदलाव हर जगह होते रहता है। यहां केवल 1 % के अंतर से बीजेपी की सीट पर कब्ज़ा नहीं कर पाई इसलिए यहां की जनता को भी मैं धन्यवाद देता हूं। वहीं, गुजरात चुनाव पर गिरिराज ने कहा कि यहां हमारी ऐतिहासिक जीत हुई है। गुजरात में मोदी लोगों की आन बान शान बन चुके हैं। जनता ने मोदी के अपमान का बदला ले लिया।
कुढ़नी उपचुनाव में जीत के लिए भी गिरिराज ने जनता का आभार जताया और कहा कि बिहार में तीन उपचुनाव हुए। इसमें दो सीट पर जेडीयू को हार मिली। नीतीश कुमार को इससे सबक लेना चाहिए और अहंकार से बचना चाहिए। आपको बता दें, कल यानी गुरुवार को कुढ़नी उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग हुई, जिसमें बीजेपी ने 3649 वोटों से इस सीट पर अपना कब्ज़ा जमा लिया।