बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
09-Dec-2022 12:42 PM
PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू की हार के बाद महागठबंधन में खींचतान नज़र आने लगी है। एक तरफ जहां जेडीयू के नेता कह रहे हैं कि हम विचार करेंगे कि कहां कमी रह गई तो इसी बीच अब आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर दी है। आरजेडी के पूर्व विधायक अनिल सहनी ने कहा है कि ये महागठबंधन की हार नहीं बल्कि अकेले जेडीयू और नीतीश की हार है।
अनिल सहनी ने कुढ़नी सीट पर जेडीयू की उम्मीदवारी को लेकर पहले भी नाराज़गी जताई थी। अब जब ये सीट हाथ से चली गई तो उनका गुस्सा सीधे नीतीश कुमार पर फुट पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चूक जेडीयू और सीएम नीतीश से हुई है। ये महागठबंधन की हार नहीं है। नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों की सीट अपने पास ले लिया और अपने सिंडिकेट के माध्यम से उम्मीदवार उतारा। नीतीश को सोचना चाहिए कि आरजेडी के लिए ये सीट कितनी महत्वपूर्ण थी।
वहीं, अनिल सहनी ने सीधे तौर पर कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी छोड़ दें और इस पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। जिस तरह से जेडीयू को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार ने 2014 में जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया था उसी तरह अब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं और खुद सीएम के पद से इस्तीफा दें।